नावां सिटी. निकटवर्ती ग्राम पंचायत मीठड़ी में बुधवार को सरपंच पद के लिए लोकेन्द्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर गांव में रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीण रैली के साथ नामांकन स्थल तक पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।

नामांकन रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी देखने को मिली। इस दौरान गांव में चुनावी माहौल और उत्साह नजर आया। सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल होने के साथ ही ग्राम पंचायत मीठड़ी में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
गौरतलब है कि लोकेन्द्र सिंह पूर्व में भी एक बार सरपंच रह चुके हैं। वहीं, उनके पिता वीरेंद्र सिंह पिछले कार्यकाल में उपसरपंच रहे हैं।








