Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल,...

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर शहर में डामर सड़कों का निर्माण करवाया गया, लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही सड़कों की पोल खुल गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आमजन को इस मार्ग से गुजरते समय तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की पहली बारिश में ही शहर की कई जगहों पर बनी सड़कें बरसात की भेंट चढ़ गईं।

- विज्ञापन -image description

नगर परिषद प्रशासन द्वारा करवाया गया डामर सड़कों का निर्माण इन दिनों पोल खोलता नजर आ रहा है। लाखों रुपए की लागत से बनाई गई ये सड़कें पहली बारिश में ही बह गईं। शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिवर्ष विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दंभ भरने वाले बोर्ड की मंगलवार को हुई बारिश ने पोल खोलकर रख दी। बारिश के पानी के साथ सड़कों पर लगा डामर रिसकर बह गया। परिषद द्वारा बनाई गई कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं। बावजूद इसके परिषद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

- Advertisement -ishan

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। मानसून की पहली बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के लिए संबंधित जेईएन को भेजकर तकमीना तैयार करवाया जाएगा और जल्द ही सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।

कुचामन में शुरू हुआ प्री मानसून की बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत

नावां में कैंची से हत्या के दोषी को कुचामन कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

कुचामन सिटी: मंत्री विजय सिंह से मातृ एवं शिशु विंग को पुराने अस्पताल में ही रखने की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments