Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीअंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन कुचामन इकाई के अध्यक्ष बने परमानन्द अग्रवाल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन कुचामन इकाई के अध्यक्ष बने परमानन्द अग्रवाल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने डीडवाना-कुचामन जिले की कुचामन इकाई का गठन कर दिया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में परमानन्द अग्रवाल को कुचामन इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह बैठक फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री के सानिध्य और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश झंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री सीए (डॉ.) मुकेश रुवाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, सत्यनारायण मुन्दड़ा, सुरेश झंवर सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

नवगठित कुचामन इकाई के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • परमानन्द अग्रवाल – अध्यक्ष
  • मुरलीधर गोयल – उपाध्यक्ष
  • प्रदीप काला – सचिव
  • पंकज जैन (जिलिया वाले) – सह-सचिव
  • बाबूलाल मंधानिया – कोषाध्यक्ष
  • मुरली स्नेही – संगठन मंत्री
  • सम्पत बगड़िया – मीडिया प्रभारी

इस अवसर पर श्याम सुन्दर मंत्री ने निर्देश दिए कि महिला संगठन की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र कर फेडरेशन के प्रदेश कार्यालय को सूचित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी तहसीलों में सक्रिय सामाजिक प्रतिनिधियों को जोड़ते हुए सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

आगामी आयोजन की घोषणा:

जिला महामंत्री डॉ. मुकेश रुवाटिया ने जानकारी दी कि 6 जुलाई को संगठन का स्थापना दिवस है। इस दिन पूरे भारत में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में डीडवाना-कुचामन जिले की सभी तहसीलों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा कार्य में भाग लेने की अपील की।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

कुचामन में शुरू हुआ प्री मानसून की बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत

जवाहर स्कूल कुचामन सिटी में खेल प्रतियोगिताएं, मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे मुख्य अतिथि

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!