Homeकुचामनसिटीजवाहर स्कूल कुचामन सिटी में खेल प्रतियोगिताएं, मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे...

जवाहर स्कूल कुचामन सिटी में खेल प्रतियोगिताएं, मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे मुख्य अतिथि

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. “जल है तो कल है”- इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय पीएम जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर पुखराज सैन ने की।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, बीईईओ दिनेश सिंह चौधरी, भाजपा संगठन मंत्री जसराज खुड़ीवाल, पार्षद बबलू सिखवाल, महेश कुमार, कनवरलाल, रामेश्वर लाल भाकर, भागीरथ महला, मोहम्मद शकील, नवरत्न लाल, राजूराम बिजारणिया, भागचंद स्वामी, राजस्थान डिफेंस निदेशक राकेश बोचलिया सहित शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम की शुरुआत मैदान में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से हुई। इसके साथ ही निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने जल व पर्यावरण संरक्षण विषय पर सृजनात्मक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि विजय सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनांदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने जल स्रोतों की सुरक्षा, वर्षा जल संचयन और वृक्षारोपण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि “जल ही जीवन है और पर्यावरण का संरक्षण सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।” उन्होंने अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनके रखरखाव की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जिले के अधिकारियों के साथ जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण योजनाओं को लेकर बैठक भी की, जिसमें जिले में अभियान की प्रगति, जनसहभागिता और स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण हेतु उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम के अंत में खेल प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए गए। जिला कलक्टर पुखराज सैन ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए समस्त अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।

नावां में कैंची से हत्या के दोषी को कुचामन कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

नावां सिटी: कांसेडा गांव की बावड़ी में लोगों ने किया श्रमदान

कुचामन सिटी सहित पूरे जिले में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments