Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही...

कुचामन सिटी हॉस्पिटल के पीछे मिला नवजात का भ्रूण, पुलिस कर रही है जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के राजकीय अस्पताल के पीछे एक बार फिर भ्रूण मिलने का शर्मनाक मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू की।

- विज्ञापन -image description
image description

बताया जा रहा है कि यह भ्रूण किसी नवजात शिशु का है, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि इसे किसी अनैतिक और अवैध तरीके से समाप्त किया गया है। संभव है गर्भपात के बाद यह भ्रूण फेंका गया है। अब कौनसे चिकित्सकों ने यह गर्भपात करवाया है, उसकी भी जांच आवश्यक है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी गली में पहले भी कई बार भ्रूण मिल चुके हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के चलते न तो कभी कोई गंभीर जांच हुई, न ही किसी पर ठोस कार्रवाई।

हाल ही में हुई थी सोनोग्राफी केंद्र पर छापेमारी

महज कुछ दिन पहले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की महानिदेशक डॉ. भारती दीक्षित के निर्देश पर राज्य PCPNDT (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) टीम ने कुचामन सिटी के एक सोनोग्राफी केंद्र पर छापा मारा था। इस दौरान खुलासा हुआ कि ₹70,000 की मोटी रकम लेकर भ्रूण की लिंग जांच करवाई जा रही थी, जो कि कानूनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

- Advertisement -ishan

इस मामले में एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ा गया और डॉक्टर पर भी संदेह जताया गया था। लेकिन अब ताजा घटना ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस पूरे नेटवर्क में गहरी साजिश और मिलीभगत छुपी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भ्रूण मिलने की घटनाओं को लेकर न प्रशासन जागरूक है और न ही स्वास्थ्य विभाग गंभीर। ना तो मौके पर कोई वैज्ञानिक जांच की जाती है, न सीसीटीवी फुटेज की छानबीन होती है, और न ही आस-पास के अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की कोई पड़ताल की जाती है। 

लोगों को आशंका है कि यह घटनाएं किसी अवैध गर्भपात नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं, जो अब भी खुलेआम संचालित हो रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है यह शिशु का भ्रूण करीब 7 से 8 माह का है।

माँग उठी – हो उच्चस्तरीय जांच

स्थानीय समाजसेवियों, महिला संगठनों और युवाओं ने इस शर्मनाक घटना के विरोध में प्रदर्शन करने और उच्चस्तरीय जांच की माँग उठाई है।

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

कुचामन सिटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोल्ड स्टोरेज पर छापा, फलों के लिए गए सैंपल

फैबुलस स्कूल कुचामन सिटी के बच्चों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिखाया कमाल, शत-प्रतिशत परिणाम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!