Homeकुचामनसिटीफैबुलस स्कूल कुचामन सिटी के बच्चों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिखाया...

फैबुलस स्कूल कुचामन सिटी के बच्चों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में दिखाया कमाल, शत-प्रतिशत परिणाम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित सैकण्डरी परीक्षा 2025 के परिणाम में फैबुलस स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कक्षा 10 के कुल 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की और परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

- विज्ञापन -image description

इस वर्ष स्कूल के अल्फेज एवं आदित्य परिहार ने संयुक्त रूप से 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन बियानी ने 92.67% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा आदित्य शर्मा ने 90.17% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आरव ने 90% एवं गीत सोनी ने 86% अंक अर्जित किए।

परीक्षा परिणामों की इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में आज विद्यालय प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें टॉपर विद्यार्थियों का माल्यार्पण व साफा बंधन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर नूर मोहम्मद, रोहित सोनी, महेन्द्र तिवाड़ी, नवनीत शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, अंकित शर्मा, हर्षवर्धन, कमल बाटु, महेश हुरकट, राजुराम, भुगान गोदारा एवं राधिका प्रधान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने इस सफलता के लिए समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

कुचामन सिटी में 10वीं बोर्ड में जीएसवी का जलवा, नेहल कुमावत ने किया टॉप

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 10 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स को किया आग के हवाले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments