Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन...

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। यह कार्रवाई राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की एमडी डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशन में की।

- विज्ञापन -image description
image description

डिकॉय ऑपरेशन के जरिए यह खुलासा हुआ कि शहर के बीचोबीच स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में लंबे समय से भ्रूण लिंग जांच का अवैध खेल चल रहा था। इस गोरखधंधे में न केवल दलाल सक्रिय थे, बल्कि डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

- विज्ञापन -image description

राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की विशेष टीम ने पीबीआई थाना के एएसपी डॉ. हेमंत जाखड़ के नेतृत्व में कुचामन सिटी में एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के तहत एक नकली ग्राहक भेजा गया, जिससे भ्रूण लिंग जांच के बदले 70 हजार रुपये की मांग की गई।

यह पूरा खेल मंगलम अल्ट्रासाउंड लैब नामक सेंटर पर चल रहा था, जिसे डॉ. बी.आर. बांता (MBBS, सोनोलॉजिस्ट) संचालित कर रहे हैं।

- Advertisement -ishan

जांच में पाया गया कि बिना एफ-फॉर्म भरे अल्ट्रासाउंड किया गया, जो पीसीपीएनडीटी अधिनियम का घोर उल्लंघन है।

गिरफ्तार दलाल।

इस लापरवाही और गैरकानूनी जांच के आधार पर टीम ने मौके से दलाल सुखराम को गिरफ्तार किया और अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया गया। डॉक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है, और उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

यह पिछले एक पखवाड़े में तीसरा बड़ा डिकॉय ऑपरेशन है, जिसे एएसपी डॉ. हेमंत जाखड़ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कुचामन सिटी जैसे छोटे शहरों में भी भ्रूण लिंग जांच का यह अमानवीय और अवैध व्यापार जड़ें जमा चुका था।

इस ऑपरेशन की सफलता में मुखबिर योजना की अहम भूमिका रही, जिसके अंतर्गत सूचना देने वाले को राज्य सरकार की ओर से तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है – “बेटियों को बचाना और कन्या भ्रूण हत्या पर सख्त लगाम लगाना।” इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है और आने वाले समय में ऐसे रैकेटों पर और कठोर प्रहार की तैयारी है।

जेल से जमानत पर रिहा होकर कुचामन पहुंचे सफीक खान, समर्थकों ने निकाला जुलूस

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 13 लाख के मोबाइल बरामद किए

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 10 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स को किया आग के हवाले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!