Friday, April 17, 2026
Homeनावां शहरआदर्श विद्या मंदिर की छात्रा किरण ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर...

आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा किरण ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नावां में लहराया परचम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां न्यूज: आदर्श विद्या मंदिर (नावां) के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष विद्यालय की छात्रा किरण मलिन्दा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

- विज्ञापन -image description
image description

किरण की इस उपलब्धि से विद्यालय व परिवार दोनों ने गौरव की अनुभूति की है।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की दूसरी टॉपर रही लक्ष्मी कुमावत ने 93.85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि धीरज स्वामी ने 85.87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कुल 23 विद्यार्थियों में से 18 ने प्रथम श्रेणी और 5 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विद्यालय प्रबन्ध समिति की ओर से तीनों मेधावी विद्यार्थियों के घर जाकर उनका स्वागत किया गया व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। समिति के व्यवस्थापक गोपाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लढा, व्यवस्थापक गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष तुलसीराम राजस्थानी, शैक्षिक प्रमुख सुरेश गौड़, प्रचार प्रमुख जगदीश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रामप्रसाद कुमावत उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में स्वास्थ्य विभाग की टीम का कोल्ड स्टोरेज पर छापा, फलों के लिए गए सैंपल

शौर्य प्रशिक्षण शिविर पूर्ण कर 12 सदस्यीय दल नावां पहुंचा

कुचामन सिटी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!