Monday, March 30, 2026
Homeनमक उद्योग/साम्भर झीलसांभर झील में अवैध बोरवेल करते हुए मशीन को किया जब्त, प्रशासन...

सांभर झील में अवैध बोरवेल करते हुए मशीन को किया जब्त, प्रशासन की सख्ती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

तहसीलदार के निर्देशन में नायब तहसीलदार व टीम ने की कार्यवाही

अरुण जोशी @ नावां शहर। विश्व विख्यात सांभर झील में रात के अंधेरे में बोरवेल करने वालो पर कार्रवाई को लेकर अब प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इस दौरान एक मशीन को जब्त किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रशासन की और से कई बार झील में बोरवेल मशीन पर कार्रवाई करने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर जाने से पहले ही मशीन भाग जाती थी। इस बार बोरवेल मशीन संचालकों के मुखबिर तंत्र को गुमराह करते हुए सोमवार की रात अवैध बोरवेल खुदाई करते हुए प्रशासन ने एक बोरवेल मशीन जब्त की।

- विज्ञापन -image description

जिला कलेक्टर के निर्देशों पर तहसीलदार सतीश कुमार राव के निर्देशन में नायब तहसीलदार रामरतन रेगर, पटवारी रामनिवास बाज्या, भांवता पटवारी जसवंत ने मौके पर पंहुचकर एक बोरवेल मशीन, कंप्रेशर व एक मोटरसाइकिल जब्त की।

सांभर झील में मोहनपुरा क्षेत्र में बोरवेल होने की सूचना मिलने पर तहसीलदार सतीश राव ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा। जहां मौके पर मशीन बोरवेल खुदाई कर रही थी। प्रशासन को देख मशीन संचालकों ने मशीन लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन मशीन भगाने में असमर्थ रहे। जिस पर प्रशासन ने मौके पर ही मशीनों को जब्त कर एक आदमी को हिरासत में लिया।

- Advertisement -ishan

इसके पश्चात पुलिस हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने जब्त बोरवेल मशीन व अन्य वाहनों को पुलिस थाने भिजवाया। तहसीलदार सतीश राव ने कहा की सांभर झील व आस पास के क्षेत्र में अवैध बोरवेल खुदाई करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। तहसीलदार राव ने कहा की अब झील क्षेत्र में हुए अतिक्रमण, अवैध बोरवेल, अवैध केबिल, पाइप लाइन व अन्य गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!