Thursday, April 16, 2026
Homeक्राइम न्यूजशहर में बढ़ा मनचलों का आतंक, युवतियों के साथ हो रही दिनदहाड़े...

शहर में बढ़ा मनचलों का आतंक, युवतियों के साथ हो रही दिनदहाड़े छेड़छाड़

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी. नावांशहर। शहर के राजकीय महाविद्यालय के आस – पास कुछ मनचले महाविद्यालय आने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटना हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर के पुराने पुलिस थाने के सामने चल रहे राजकीय महाविद्यालय के आस पास कुछ बदमाश चक्कर लगाते हैं और महाविद्यालय आने और जाने वाली युवतियों से अश्लील हरकतें करते हैं। हालही में 3 बार युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद इन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। खास बात तो यह भी है भरे  बाजार युवतियों के छेड़छाड़ की घटनाएं हुई और लोगों ने भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। हालांकि ऐसी घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है और वह पुलिस से भी कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। हालांकि पुलिस का कहना है वह नजर बनाए हुए है और जल्द ही बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!