Tuesday, June 2, 2026
Homeकुचामनसिटीशिविर में हुए 461 रजिस्ट्रेशन

शिविर में हुए 461 रजिस्ट्रेशन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक. कुचामनसिटी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपरिषद् कुचामन सिटी क्षेत्र में चल रहे महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर के अन्तर्गत बुधवार को वृन्दावन गार्डन में वार्ड 3 व 4 के लिए शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

आयुक्त श्रवणराम चौधरी ने बताया कि नगरपरिषद् कुचामन द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प में जोब कार्ड,  विद्युत, गैस कनैक्शन, चिरंजीवी योजना सम्बन्धी 461 रजिस्ट्रेशन किये गये।  इस दौरान आयुक्त श्रवणराम, सभापति आसिफ खान, उपसभापति हेमराज चांवला, पार्षद अनिलसिंह, मान सिंह,  अशोक, श्यामलाल बागड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। नगरपरिषद् द्वारा कृषि भूमि नियमन के 13 व लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 03 पट्टे जारी किये गये। इसके अतिरिक्त 01 प्रकरण नामान्तरण एवं 35 जन्म – मृत्यु के प्रकरण निस्तारित किये गये। इस प्रकार परिषद् में लगभग 16.60 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान परिषद् कार्मिक जुगलकिशोर, रफीक अहमद, कनवरलाल, महेश कुमार वर्मा, महावीरप्रसाद, आशिष दाधीच उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!