अरुण जोशी. नावांशहर। शहर के राजकीय महाविद्यालय के आस – पास कुछ मनचले महाविद्यालय आने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटना हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।


शहर के पुराने पुलिस थाने के सामने चल रहे राजकीय महाविद्यालय के आस पास कुछ बदमाश चक्कर लगाते हैं और महाविद्यालय आने और जाने वाली युवतियों से अश्लील हरकतें करते हैं। हालही में 3 बार युवतियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद इन बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। खास बात तो यह भी है भरे बाजार युवतियों के छेड़छाड़ की घटनाएं हुई और लोगों ने भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। हालांकि ऐसी घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है और वह पुलिस से भी कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। हालांकि पुलिस का कहना है वह नजर बनाए हुए है और जल्द ही बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी।






