Sunday, April 12, 2026
Homeकुचामनसिटीराज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवीन भवन का...

राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवीन भवन का लोकार्पण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के पदमपुर रिंग रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण विजय सिंह चौधरी राज्यमंत्री राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग एवं विधायक नावां के कर कमलों द्वारा आज 30 अगस्त 2025 को संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

मंत्री विजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी अमूल्य निधि है जिसकी चोरी नहीं हो सकती, शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है एवं समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं। मंत्री ने महाविद्यालय में चारदीवारी, विद्यार्थी फर्नीचर एवं महाविद्यालय को स्नातक से स्नातकोत्तर में उन्नत करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय में संसाधनों की कमी के बारे में मंत्री महोदय को अवगत करवाया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कम से कम एक कौशल का विकास आवश्यक रूप से करना चाहिए जिससे आजीविका प्राप्त की जा सके, शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्तित्व में निखार आता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति सुरेश सिखवाल ने विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजाराम प्रजापति ने कहा कि कुचामन शिक्षा नगरी के रूप में अलग पहचान बना रहा है, यहां पर उच्चतर अध्ययन की समुचित व्यवस्था है। इस अवसर पर नोडल प्राचार्य डॉ. वंदना चौधरी ने विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए अभिप्रेरित किया।

इस अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जहांगीर रहमान कुरैशी, भाजपा कुचामन शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. गोविंदराम चौधरी, पूर्व सभापति गोरुराम कुमावत, अनेक जनप्रतिनिधिगण, मीडियाकर्मी, संकाय सदस्य डॉ. गोविंद सारस्वत, डॉ. अंजू गावड़िया, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. चंद्रकला, डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. दामोदर, डॉ. नरेंद्र, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. बाबूलाल, श्रवण जाखड़, श्रवणराम, ओमप्रकाश, नटवरलाल, घनश्याम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. पवन कुमार जांगिड़ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. भंवरलाल डूडी ने किया।

कुचामन सिटी में महर्षि दधीचि जयंती पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!