Wednesday, April 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना-कुचामन पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 733 लोगों के चालान काटे

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 733 लोगों के चालान काटे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में सघन नाकाबंदी की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य मकसद आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में कमी लाना रहा।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान जिले के सभी थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मुख्य चौराहों, व्यस्त सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारीगणों ने भी निरीक्षण किया।

इनके काटे चालान – पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहीया वाहन चालकों को मौके पर समझाइश दी और शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी दौड़ाने, बिना नंबर की गाड़ियों, काली फिल्म, सीट बेल्ट न लगाने, मॉडिफाइड साइलेंसर व गाड़ियों में गाटर लगाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की। इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वालों पर भी चालान काटे गए।

- Advertisement -ishan

पुलिस की कार्रवाई में कुल 733 चालान बनाए गए, जिनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 78, तेज गति से वाहन चलाने वाले 348, बिना हेलमेट 158, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 130 और मोबाइल पर बात करने वाले 19 चालकों पर कार्रवाई शामिल रही।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। 

कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवीन भवन का लोकार्पण

डीडवाना के लाडनूं क्षेत्र में खेत से मिला अधेड़ का शव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!