Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरभगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति का किया विसर्जन

भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति का किया विसर्जन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। शहर के आदर्श नगर न्यू कॉलोनी में गुरुवार को भगवान गणेश विसर्जन किया गया।

आयोजक सुमित सबनानी ने बताया कि पिछले पांच वर्षो से भगवान गणेश की स्थापना लगातार की जा रही है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति की स्थापना की गई। नियमित पूजा अर्चना के बाद गुरुवार का विसर्जन किया गया है। विसर्जन की पूर्व रात्रि बुधवार की भजन संध्या का आयोजन किया गया।

जिसमें बबली सबनानी, सुशील शर्मा, हितेश सोनी, विजय सबनानी ने भजन प्रस्तुत किए। मध्य रात्रि भगवान गणेश की सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया। गुरुवार की सुबह भगवान की पूजा अर्चना कर आयोजक परिवार व कॉलोनी के लोगों ने विसर्जन किया।

इस अवसर पर खुशाल सबनानी, रोहित छिपा, शेखर सिंह सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!