Homeकुचामनसिटीकुचामन में प्रधान पद के लिए किसी के पास बहुमत नहीं; आरएलपी...

कुचामन में प्रधान पद के लिए किसी के पास बहुमत नहीं; आरएलपी के हाथ में सत्ता की चाबी, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सबकी नजरें 27 नवंबर को होने वाले प्रधान के चुनाव पर टिकी हैं।

- विज्ञापन -image description

कुल 27 वार्डों वाली इस पंचायत समिति में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, जिससे सियासी समीकरण बेहद रोचक और जोड़-तोड़ वाले हो गए हैं। स्पष्ट आंकड़ों के अभाव में अब यह साफ दिख रहा है कि या तो गठबंधन या फिर क्रॉस वोटिंग के सहारे ही कोई अपना प्रधान बना पाएगा।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन जिला परिषद में आरएलपी बनेगी किंगमेकर, कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा सीटें

कुचामन पंचायत समिति में कुल 27 सदस्य हैं, लिहाजा प्रधान बनाने के लिए किसी भी दल को कम से कम 14 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है।

- Advertisement -ishan

कुचामन पंचायत समिति: दलीय स्थिति

कुल वार्ड: 27 | प्रधान बनने के लिए बहुमत: 14 सीट

कांग्रेस (INC)
11 सीट

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन 14 के बहुमत से अभी भी 3 कदम दूर है।

भाजपा (BJP)
09 सीट

दूसरे स्थान पर रही भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े से 5 सीटें पीछे है।

आरएलपी (RLP) किंगमेकर
05 सीट

तीसरे नंबर पर रहते हुए सबसे अहम स्थिति (किंगमेकर) में है; इसका समर्थन ही प्रधान तय करेगा।

निर्दलीय (IND)
02 सीट

दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

लाल रेखा: 14 सीटों (बहुमत) का स्तर दर्शाती है।

निर्दलीयों से नहीं बनेगी बात, आरएलपी के हाथ में सत्ता की चाबी

इस पूरे सियासी गणित में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सीधे तौर पर ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गई है। यदि दो निर्दलीय सदस्यों की बात करें, तो वे चाहे कांग्रेस को समर्थन दें या भाजपा को, दोनों में से कोई भी दल केवल निर्दलीयों के सहारे 14 के बहुमत तक नहीं पहुंच पाएगा ।

ऐसे में सत्ता की चाबी पूरी तरह से आरएलपी के पास है, जिसके पास 5 सदस्य हैं। अगर आरएलपी कांग्रेस को समर्थन देती है तो यह आंकड़ा 16 तक पहुंच जाएगा, और यदि वह भाजपा के साथ गठबंधन करती है तो भाजपा भी ठीक 14 के जादुई आंकड़े को छू लेगी।

निकाय चुनाव की तरह क्रॉस वोटिंग

कुचामन सिटी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को बहुमत से कहीं अधिक समर्थन दिया था। उस समय भी किसी एक पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं था और निर्दलीय पार्षदों की संख्या काफी अधिक थी, जिससे किसी भी पार्टी को बहुमत तक पहुंचने के लिए उनके समर्थन की आवश्यकता थी।

लेकिन इस बार मामला अलग है। इस बार आरएलपी किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस को यह भी चिंता है कि नगर परिषद सभापति चुनाव जैसी क्रॉस वोटिंग कहीं पंचायत समिति प्रधान चुनाव में भी न हो जाए। जिस तरह कुचामन नगर परिषद में अधिक सीटें होने के बावजूद सभापति की कुर्सी हाथ से निकल गई थी, उसी तरह प्रधान पद भी कहीं दूसरी ओर न चला जाए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 27 नवंबर तक चलने वाली बाड़ाबंदी और बैठकों के दौर के बीच आखिर प्रधान का ताज किसकी झोली में जाता है।

डीडवाना-कुचामन जिले की सभी नौ पंचायत समितियों के नतीजे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments