Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरनावां ब्लॉक के ई-मित्र धारकों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण, नई सेवाओं...

नावां ब्लॉक के ई-मित्र धारकों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण, नई सेवाओं की जानकारी साझा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार 09 दिसंबर 2025 को नावां ब्लॉक के ई-मित्र धारकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रशिक्षण का संचालन शिवराज सोनी एनालिस्ट-कम प्रोग्रामर एवं उप निदेशक, आईटी एवं संचार विभाग के निर्देशन में किया गया।

- विज्ञापन -image description

इसमें प्रोग्रामर मुकेश कुमावत, ई-मित्र प्रोजेक्ट प्रभारी सुखराम चौधरी तथा प्रताप ग्लोबजोन टेक्नोलोजी प्रा.लि. (एल.एस.पी.) के प्रतिनिधियों ने ई-मित्र केंद्र संचालकों को विभाग द्वारा ई-मित्र पोर्टल पर उपलब्ध नवीन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

निर्धारित रेट लिस्ट और नियमों के पालन पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान ई-मित्र धारकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट और को-ब्रांडेड बैनर आमजन के लिए स्पष्ट स्थान पर चस्पा करने, निर्धारित शुल्क के अनुरूप ही सेवाएं उपलब्ध करवाने, ई-मित्र केंद्र पर रेट लिस्ट, कॉ-ब्रांडेड बैनर और प्रमाणपत्र लगाए रखने, कियोस्क आईडी कार्ड धारण करने तथा निरीक्षण व शिकायत पुस्तिका सही ढंग से संधारित करने के लिए निर्देश दिए गए।

- Advertisement -ishan

अधिकारियों ने कहा कि इन व्यवस्थाओं का पालन सेवाओं की पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।

विभाग द्वारा ई-मित्र पर जो नई सेवाएं जोड़ी गई हैं। उनमें आईटीआर फाइलिंग, टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती, पीएचईडी के नए घरेलू और गैर-घरेलू पानी कनेक्शन, जेडीए डेवलपर रजिस्ट्रेशन, रिलायंस जियो प्रीपेड सेवाएं और वीएमोयू प्री डी.ईएल.ई.डी परीक्षा 2026 से संबंधित ऑनलाइन सुविधाएं शामिल हैं। इन सभी सेवाओं की प्रक्रिया और उपयोग संबंधी प्रशिक्षण संचालकों को विस्तार से दिया गया।

नावां: सर्दी से बचाव हेतु जरुरतमंद लोगों को वितरित किए स्वेटर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!