Thursday, April 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के...

कुचामन सिटी में बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान शुरू

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के प्रताप नगर वार्ड नंबर 15, डिप्टी ऑफिस और स्टेशन रोड से नगर परिषद ने आज फॉगिंग अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा संचालित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

बारिश के मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शहर के कई इलाकों में जलभराव और नालियों की सफाई न होने के कारण पानी कई दिन तक ठहरा रहता है। गड्ढों में भी पानी जमा हो जाता है, जिससे मच्छरों का प्रजनन बढ़ता है।

नगर परिषद ने बताया कि अब यह फॉगिंग अभियान कुचामन सिटी के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाना और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -ishan

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी अपने घरों और मोहल्लों में पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।

डीडवाना-कुचामन में पैलिएटिव केयर वैन सेवा शुरू, अब इलाज के लिए बार-बार नहीं आना पड़ेगा शहर

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!