Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन में 1,04,007 लोगों ने डाले वोट, अध्यक्ष पद के चुनाव के...

डीडवाना-कुचामन में 1,04,007 लोगों ने डाले वोट, अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टियां कर रही बाड़ाबंदी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार नगरीय निकायों में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि जिले में कुल 82.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिले के कुल 130 वार्डों में 1,25,353 मतदाताओं में से 1,04,007 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:15 बजे सभी निकायों में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता प्रबंधों के बीच मतदान की शुरुआत हुई। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

– सुबह 10:00 बजे तक: 27.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
– दोपहर 01:00 बजे तक: आंकड़ा 56.29 प्रतिशत तक पहुंचा।
– दोपहर 03:00 बजे तक: 68.29 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
– शाम 06:00 बजे तक: 81.92 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जो अंतिम आंकड़ों के संकलन के बाद 82.97 प्रतिशत पर पहुंचा।

- Advertisement -ishan

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मकराना नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में सर्वाधिक 86,398 मतदाता थे। यहां कुल 72,375 वोट पड़े, जो 83.77 प्रतिशत मतदान रहा।

इसी प्रकार परबतसर नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में 12,719 मतदाताओं में से 10,652 ने वोट डाले। यहां कुल 83.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, नावां नगर पालिका के कुल 25 वार्डों के 16,999 मतदाताओं में से 13,667 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे यहां 80.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खाटू खुर्द नगर पालिका के कुल 20 वार्डों में 9,237 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 7,313 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 79.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

निकाय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ शुरू, प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

अब सभी की नजरें मतगणना और उसके बाद होने वाले नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव पर बनी हुई हैं। पार्टियां अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए उन्हें अन्य शहरों और राज्यों में शिफ्ट कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की सेंधमारी की गुंजाइश न रहे।

मतदान के बाद ही कुचामन, डीडवाना, मकराना, बोरावड़, नावां सहित अन्य निकायों के भाजपा प्रत्याशी उसी दिन रात को बसों और कारों में जाते हुए नजर आए। वहीं कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी में जुटी हुई है।

14 सितंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद पार्टियों को अपने समीकरण बदलने पड़ सकते हैं। हालांकि अध्यक्ष पद की तस्वीर पूरी तरह 21 सितंबर को साफ होगी, जब अध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा।

डीडवाना-कुचामन जिले में कल से शुरू होगा बारिश का नया दौर, अगले 5 दिन तक अलर्ट जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments