Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में सूचना बोर्ड हटाने पर निलंबित उपसभापति का विरोध

कुचामन में सूचना बोर्ड हटाने पर निलंबित उपसभापति का विरोध

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। उपसभापति हेमराज चावला के निलंबन के बाद उनके और सभापति के नाम के बोर्डो को हटाए जाने को लेकर चावला ने इसे दलित विरोधी कृत्य बताया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन नगरपरिषद सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला निलंबित

- विज्ञापन -image description

हेमराज चावला कहा कि कुचामन नगर परिषद सभापति आसिफ खान एवं उन्हें उपसभापति के पद से राजनैतिक दुर्भावना के मध्यनज़र भाजपा के लोगों की झूठी शिकायतों पर निलंबित किये जाने के पश्चात प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन रहने के दौरान बकौल सफाई निरीक्षक राजेन्द्र नगर परिषद में चन्द दिनों के लिए नियुक्त कार्यवाहक सभापति व आयुक्त द्वारा कार्मिकों को निवर्तमान सभापति एवं उपसभापति के घरों के सामने लगे हुए उनके नाम के बोर्डो को काटकर हटाने को भेजना अत्यन्त ही निन्दनीय व दलित विरोधी कृत्य है।

मंत्री के आदेश पर नाम के बोर्ड हटाए ?

उन्होंने कहा कि इसका पता चलने पर उन्होंने अपने घर के सामने सड़क किनारे लगाये हुए बोर्ड को काटने का सख्त एतराज व्यक्त कर कार्मिकों के सामने की आयुक्त से मोबाईल पर बात करने पर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हमें ऐसा ही करने का कार्यवाहक सभापति व मंत्री के आदेश है।

- Advertisement -ishan

इसपर उन्होंने कहा कि मंत्री अब किसी एक पार्टी के ना होकर सभी के है। वो ऐसा नहीं कह सकते है फिर भी मंत्री की मर्जी तथा कार्यवाहक सभापति तो मात्र कार्यवाहक ही है।

बहुमत आज भी हमारे पास- चावला

बोर्ड के नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते है, बोर्ड के निर्वाचित पार्षदों का बहुमत आज भी हमारे पास है। हमारे निलंबन की कार्यवाही का उच्च न्यायालय में विचाराधीन रहते और इसमें कोई निर्णय आने तक आप उनके बोडों को कैसे हटा सकते है।

उनपर “पूर्व सभापति / उपसभापति” कैसे लिखा सकते है। आपको किसी को सांत्वना ही देना हो तो, कानूनन इन बोर्डों पर “निवर्तमान सभापति / उपसभापति” लिखा सकते है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपसभापति ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश में गत कांग्रेस शासनकाल से ही भाजपा की कुचामन पंचायत समिति प्रधान सविता चौधरी, नावां पंचायत समिति की भाजपा प्रधान संतोष गुर्जर, नावां नगरपालिका में भाजपा की चेयरमैन सायरी गांधी आजतक कार्यरत है।

इनको कांग्रेस के किसी नेता व कार्यकर्ता ने सत्ता के बल पर हटाने की किसी योजना के अन्तर्गत कभी आजतक तंग परेशान नहीं किया है और दूसरी ओर प्रदेश में भाजपा का शासन आते ही चुन चुरकर कांग्रेस शासित संस्थाओं और उनके दलित प्रतिनिधियों को निशाना बनाकर तंग परेशान कर उनके नाम के बोडों को हटाने को अमादा है, अर्थात कुचामन नावां में भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता चरम पर है, जो सर्वत्र निन्दनीय है।

कुचामन में आखिर क्यों करना पड़ा सभापति और उपसभापति को निलंबित- पढ़ें यह इनसाइड स्टोरी 

कुचामन सिटी में सियासी तख्तापलट के बाद कांग्रेस का विरोध सोशल मीडिया तक सिमटा

कुचामन सिटी में बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान शुरू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!