Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर स्वतः हुई जलधारा, दर्शन के...

कुचामन सिटी: भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर स्वतः हुई जलधारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी के घाटी कुआं स्थित दिगंबर जैन तेरहपंथी मंदिर में शनिवार सुबह एक अद्भुत घटना सामने आई। मंदिर में विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर स्वतः जल की धारा प्रवाहित होती दिखाई दी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने इसे देवकृत जलाभिषेक बताते हुए इसे अतिशयकारी घटना बताया।

- विज्ञापन -image description

मंदिर समिति के सचिव सुभाष पहाड़िया ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे श्रावक नित्य नियम के अनुसार प्रक्षाल एवं कलशाभिषेक की तैयारियों के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर बिना किसी मानवीय प्रयास के जल की धारा प्रवाहित होते देखी।

इस घटना के प्रत्यक्ष साक्षी विजय कुमार, चिरंजीलाल, अशोक कुमार, अर्पित, अमित पहाड़िया, पूर्णमल झांझरी और निर्मल पहाड़िया रहे। उन्होंने बताया कि प्रतिमा पर स्वतः जलाभिषेक होते देखकर वे अचंभित रह गए।

- Advertisement -ishan

खबर फैलते ही मंदिर पहुंचने लगे श्रद्धालु

मंदिर में देवकृत अभिषेक की खबर शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटी कुआं स्थित मंदिर पहुंचने लगे। जैन समाज के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

समाजजनों के अनुसार जैन परंपरा में तीर्थंकर प्रतिमा पर स्वतः या देवकृत कलशाभिषेक को शुभ एवं मंगलकारी माना जाता है। श्रद्धालुओं ने इस घटना को नगर और क्षेत्र के लिए कल्याणकारी बताते हुए भगवान आदिनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

कुचामन सिटी: प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर संपर्क बैठक, 14 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments