Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर संपर्क बैठक, 14 सितंबर तक...

कुचामन सिटी: प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर संपर्क बैठक, 14 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राजनैतिक एवं सामाजिक जागृति मंच के तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर को डीडवाना में सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समारोह के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की ओर से कुचामन सिटी में संपर्क बैठक एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान मंच के संस्थापक अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, संयोजक राजेन्द्र दाधीच, जिला अध्यक्ष कपिल प्रधान, सहसंयोजक भुवनेश शर्मा व पवन जोशी, विप्र सेना के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुनील शर्मा तथा श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट महावीर चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

- Advertisement -ishan

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से समारोह के सफल आयोजन में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिभा सम्मान के लिए निर्धारित योग्यता रखता है तो उसे समारोह की जानकारी देकर 14 सितंबर तक आवेदन करवाया जाए, ताकि योग्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा सके।

बैठक में सर्व ब्राह्मण जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, गौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष गिरिराज शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश कुमार गौड़, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र दाधीच, श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज समिति के मंत्री कमल कुमार गौड़, रवि कांत करणवाल, उपमंत्री सम्पतराज जोशी, जिला युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मुरारीलाल खरींट, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सामाजिक जागृति मंच के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट रतन प्रधान, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के मंत्री बलराम प्रधान, विजय लाटा, सोनू गौड़ सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन में 1,04,007 लोगों ने डाले वोट, अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टियां कर रही बाड़ाबंदी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments