Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुमावत समाज का थाने के सामने चल रहा है प्रदर्शन, जिला कलक्टर...

कुमावत समाज का थाने के सामने चल रहा है प्रदर्शन, जिला कलक्टर और एसपी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी थाने के बाहर नाबालिग के अपहरण को लेकर चल रहे धरने में पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवा, कुमावत विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी, रैगर समाज के गजेंद्र कांसोटिया सहित विभिन्न समाजों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया और पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए।

- विज्ञापन -image description
image description

बता दें कि मंत्री विजय सिंह भी धरना प्रदर्शन में पहुंच चुके हैं। 

- विज्ञापन -image description

खबर- कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में फांसी की मांग के साथ पुलिस थाने का घेराव, कुमावत समाज सड़कों पर उतरा

महेंद्र चौधरी बोले – परिवार को ऐसी बात कह दी, कोई बता नहीं सकता 

महेंद्र चौधरी ने बताया कि कल बच्ची के घर गया और सभी से मिला। पिता और बच्ची की मां की पीड़ा और दर्द को देखकर मुझे भी बहुत पीड़ा हुई। परिवार ने बताया कि हम मंत्री के पास गए, और क्या शब्द परिवार के लोगों को सुनने मिले, वो कहना चाहता हूं। कहा गया कि आपको अपनी बेटी का ध्यान रखना चाहिए था। ये बात माता-पिता को कही गई।

- Advertisement -ishan

“विजू म्हारो बायलो विधानसभा में जायलो, लेकिन विजू यहाँ नहीं आया” – महेंद्र बोले

पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री को कहना चाहता हूं ये जो लोग हैं, उन्होंने तुम्हें जिताया है। आज वही लोग मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं, फिर भी समझ नहीं आ रही।

कल जब मैं चितावा गया, उसका असर मंत्री पर हुआ। रात के अंधेरे में आए, यहाँ भी आ जाएंगे। मैं आज आ गया, कल वो भी आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोषी तभी नहीं पकड़ा जाता जब उसे कोई बचा रहा हो या धन का लेन-देन हो गया हो तभी जनप्रतिनिधि पीछे हटता है।

महेंद्र चौधरी ने पुलिस पर पीड़ित से पैसे खाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवदानपुरा में विक्रम के 1 लाख 45 हजार की चोरी हो गई। पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया, फिर कहा कि – “45 हजार तुम रख लो, हम 1 लाख बांटेंगे।”

नावां विधानसभा में अपराध बढ़े

महेंद्र चौधरी ने कहा कि नावां विधानसभा में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं – चोरियां, डकैतियां यहाँ हो रही हैं, लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। नशा भी बिकने लगा है। कुचामन में अपराधी छुपने भी आते हैं।

धरना जारी रहने तक समर्थन

अंत में उन्होंने कहा कि आज जो ये लोग आए हैं, कह सकता हूं कि आज कुचामन हिला है। लेकिन कोई कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, वरना झूठे मुकदमे लगाने में ये लोग माहिर हैं।
जब तक कुमावत समाज का यह धरना चलेगा, हम आते रहेंगे। अगर पुलिस ने किसी को हाथ भी लगा लिया, तो देख लेना, जो भी कमेटी फैसला लेगी, उसके साथ हम चलेंगे।

मंत्री विजय सिंह पहुंचे धरना स्थल

इसी बीच मंत्री विजय सिंह चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजाराम प्रजापत ने कहा कि जब तक जिला कलेक्टर और एसपी नहीं आते, तब तक बात नहीं करेंगे। इसके बाद मंत्री विजय सिंह उठकर थाने के अंदर चले गए।

सभापति आसिफ खान का बयान

सभापति आसिफ खान ने बच्ची के पिता से कहा – “कुमावत समाज ही नहीं, पूरा कुचामन आपके साथ है। ये कोई राजनीतिक मंच नहीं है, यहां पार्टीबाजी या किसी समाज की बात नहीं हो रही। कुचामन के अमन की बात हो रही है। आज अमन बिगड़ रहा है, प्रशासन मनमानी कर रहा है। जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो जाति-धर्म से ऊपर उठना चाहिए।”

उपसभापति हेमराज चावला -कुचामन की शांति चरमरा गई

उपसभापति हेमराज चावला ने कहा कि पहले नावां और कुचामन जो राजस्थान में शांति के लिए जाने जाते थे, वहां पिछले कुछ वर्षों में शांति चरमरा गई है। जब पीड़ित थाने में जाता है, तो थानेदार कहता है कि – “आप ही पता लगाइए, हम तो पता लगा लेंगे, आपका क्या काम है फिर।” यह बहुत शर्म की बात है।

ज्ञानाराम रणवा बोले – बच्ची की हत्या हो जाए, जिम्मेदार कौन

ज्ञानाराम ने कहा कि कुचामन में पता नहीं क्या ग्रहण लगा है। चितावा में धरना चल रहा है, आज यहां चल रहा है। थाने में जाने पर बोला गया कि – “वो तो रजामंदी से गई होगी।” लेकिन उसकी सुरक्षा की गारंटी किसकी? उसकी हत्या हो जाए, दुष्कर्म हो जाए, उसका जिम्मेदार कौन होगा? एक बच्ची के साथ घटना हुई है। जिले की कप्तान भी एक महिला हैं। उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सब काम छोड़कर न्याय दिलाने का काम करें।

भीम सेना अध्यक्ष रामनिवास जाटोलिया ने दिया समर्थन

भीम सेना अध्यक्ष रामनिवास जाटोलिया ने धरने को संबोधित करते हुए समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के साथ ऐसी घटना होती है, सोचना होगा कि उन पर क्या बीत रही है। सबसे ज्यादा इस मामले में ढीला रवैया प्रशासन का है।

खबर अपडेट की जा रही है 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!