कुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण मामले को लेकर अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में आज कुमावत समाज ने कुचामन सिटी थाने का घेराव करने के लिए एक विशाल रैली निकाली।


इस दौरान “विजय सिंह मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। साथ ही “नाबालिग पीड़िता को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो” की मांग की गई।

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाने की मांग की। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई, क्योंकि अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आज कुमावत समाज ने बाजार बंद की चेतावनी देते हुए धरने की भी बात कही थी। हालांकि बाजार पूरी तरह बंद नहीं हुआ लेकिन शिव मंदिर परिसर में रैली से पहले एक बड़ी मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

महिलाओं के साथ समाज के लोग पोस्टर लेकर शिव मंदिर से रैली की शुरुआत की। समाज ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही स्थानीय विधायक एवं मंत्री विजय सिंह चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी की और “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। रैली लायन सर्कल से होते हुए पुलिस थाने की ओर बढ़ी।
कुमावत समाज ने किया पुलिस थाने का घेराव, सड़कें जाम

अभी दोपहर 1 बजे के करीब पुलिस थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। स्टेशन रोड की सड़के जाम हो गई हैं और लोग बड़ी तादाद में थाने के बाहर एकत्रित हैं। मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है। अब धरना जारी है और आगे अधिकारियों से बातचीत होती है या धरना चलता रहता है, इसकी जानकारी के लिए बने रहें…
बता दें कि घटना को करीब 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कुचामन पुलिस नाबालिग का अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। साथ ही, आरोपियों में से अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पूरा मामला –
नाबालिग की मां के अनुसार 27 अगस्त 2025 को उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री शिव मंदिर के पास प्रसाद लेने दुकान पर गई थी। तभी सफेद रंग की मारुति शिफ्ट कार (नंबर R337 CB 5112) में आए कमल चौधरी पुत्र मोहनराम चौधरी निवासी राधे पब्लिक स्कूल के पास कुचामन सिटी तथा दिनेश पुत्र गंगाराम कुमावत निवासी रैगरी कोठी कुचामन सिटी ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर…आगे की ख़बर –कुचामन सिटी एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचा कुमावत समाज, 8 दिन बाद भी नहीं मिली नाबालिग; बाजार बंद की चेतावनी
मामले से जुड़ी खबरें –
नावां में कुमावत समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण मामले को लेकर कुमावत समाज ने किया प्रदर्शन का ऐलान






