Homeडीडवानाडीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य...

डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वोटों की गिनती जारी

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. पंचायती राज आम चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे डीडवाना स्थित राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में शुरू हो गई है।

- विज्ञापन -image description

मतगणना का कार्य सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना से शुरू किया गया, जिसके बाद संबंधित वार्डों की ईवीएम के मतों की गिनती की जा रही है। जिला परिषद के 35 वार्डों तथा जिले की 9 पंचायत समितियों के 191 वार्डों के लिए मतगणना की जा रही है।

- विज्ञापन -image description

मतगणना के लिए परिसर में कुल 72 टेबलों की व्यवस्था की गई है और प्रत्येक टेबल पर एक पर्यवेक्षक सहित तीन कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। मतगणना को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।

मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

- Advertisement -ishan

सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना केंद्र पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकृत अभिकर्ताओं एवं अधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना के रुझान और परिणामों पर जिलेभर की नजर बनी हुई है।

कुचामन सिटी: बालाजी विहार कॉलोनी में पाइपलाइन टूटी, सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा पानी; रहवासियों में रोष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments