Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती सादगी...

कुचामन सिटी में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती सादगी एवं उत्साह के साथ मनाई

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं “आयरन लेडी” के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार को स्थानीय कनोई पार्क में सादगी और उत्साह के साथ मनाई गई।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी को राष्ट्रसेवा, त्याग एवं साहस की प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व साहस, दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक था। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग, राष्ट्रीय एकता और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहा, जो आज भी सभी को प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर बांग्लादेश के निर्माण तक, इंदिरा गांधी के साहसिक एवं दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनके जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके बताए राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद शंकरलाल मोहनपुरिया, इकबाल भाटी, पूर्व पार्षद जवानाराम मोहनपुरिया, यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश रांकावत, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, गंगासिंह चौहान, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, भागुराम बुगालिया, खेताराम माली, पार्षद प्रत्याशी देवीलाल एवं हरीश आचार्य सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

डीडवाना-कुचामन जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम कल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments