कुचामन क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का कमला कुंज में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 5 से विजेंद्र मुहाल तथा वार्ड नंबर 1 से भगवाना राम परेवड़ी का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि दोनों प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ते हुए अपने-अपने वार्ड से जीत हासिल की थी। उनकी जीत पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

कमला कुंज में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। समारोह में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिव मुहाल, मनोज चौधरी, महेंद्र दहिया सहित कई लोग मौजूद रहे







