डीडवाना-कुचामन. राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिला परिषद डीडवाना-कुचामन में प्रमुख एवं उप-प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया 25 व 26 नवंबर को संपन्न होगी।

इसके लिए संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक जिला कलक्टर कार्यालय, डीडवाना के सभागार में आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि जिला परिषद प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए 25 नवंबर तथा उप-प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए 26 नवंबर को प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। दोनों दिनों में अभ्यर्थी अपने नाम निर्देशन-पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

रतन कुमार ने बताया कि पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप-प्रधान पदों के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठकें क्रमशः 27 और 28 नवंबर को संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होंगी।
उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन प्रक्रियाएं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न करवाई जाएंगी।
कुचामन सिटी में फिर हुआ सड़क हादसा, रोडवेज बस से कार की टक्कर







