Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शिव ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच हरेंद्र रुलानिया ने...

कुचामन सिटी: शिव ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच हरेंद्र रुलानिया ने संभाला पदभार, उमड़ा जनसैलाब

988 मतों के ऐतिहासिक अंतर से दर्ज की पंचायत समिति क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत, ग्रामीण विकास एवं चुनावी वादों को पूरा करने का दोहराया संकल्प

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ग्राम पंचायत शिव के नव निर्वाचित सरपंच हरेंद्र रुलानिया का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मण बराला समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

उल्लेखनीय है कि हरेंद्र रुलानिया ने सरपंच चुनाव में 988 मतों के रिकॉर्ड अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जो संपूर्ण पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत रही। उनकी इस शानदार विजय के बाद पदभार ग्रहण समारोह में एक बार फिर उनके समर्थन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

- Advertisement -ishan

समारोह में आसपास की करीब दस ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने शिरकत की। इनमें टोडास, नंगवाड़ा, परेवड़ी, अडकसर, दीपुरा, दौलतपुरा एवं सबलपुरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।

विशाल जनसमूह की उपस्थिति में हरेंद्र रुलानिया ने शुभ मुहूर्त में सरपंच पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंच हरेंद्र रुलानिया ने ग्राम पंचायत की जनता द्वारा दिए गए अपार समर्थन, स्नेह एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने ग्राम पंचायत शिव के सर्वांगीण एवं समावेशी विकास, पारदर्शी प्रशासन, जनहित के कार्यों तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कुचामन सभापति महेश रामचंद्रका ने डीजी संजय अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments