कुचामन सिटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर बनवाए है।

इसी क्रम में डीडवाना रोड और नए बस स्टैंड के पास स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कुचामन सिटी में फिर हुआ सड़क हादसा, रोडवेज बस से कार की टक्कर
गौरतलब है कि हाल ही में डीडवाना रोड पर हुए दो अलग-अलग हादसों में लोग घायल हुए थे, जबकि एक महिला की मौत भी हो गई थी। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी।

नगर परिषद ने केवल मुख्य मार्गों पर ही नहीं, बल्कि शहर की कई कॉलोनियों में भी स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। इनका उद्देश्य रिहायशी इलाकों में वाहनों की गति को नियंत्रित करना और आमजन, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
डीडवाना रोड और नया बस स्टैंड क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिने जाते हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें, ट्रक और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर गति नियंत्रण के लिए उचित व्यवस्था लंबे समय से जरूरी महसूस की जा रही थी।
डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख व पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के लिए दिशा-निर्देश जारी
न्यायालय के पास स्पीड ब्रेकर की मांग, बार संघ अध्यक्ष ने सभापति को सौंपा पत्र
कुचामन बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह ने सभापति महेश रामचंद्रका को पत्र लिखकर अपर जिला एवं सेशन न्यायालय तथा जवाहर विद्यालय के सामने स्थित विशिष्ट न्यायालय के पास दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं व पक्षकारों को डिवाइडर के पास से न्यायालय की ओर मुड़ना पड़ता है, लेकिन स्टेशन रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही न्यायालय, नगर परिषद और राजकीय स्टेडियम को जोड़ने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर सभापति महेश रामचंद्रका ने दोनों समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।







