कुचामन नगर परिषद के सभापति महेश रामचंद्रका ने राजस्थान पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर के महानिदेशक (डीजी) संजय अग्रवाल से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान रामचंद्रका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान दोनों के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं प्रशासनिक पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। वहीं डीजी संजय अग्रवाल ने महेश रामचंद्रका को कुचामन नगर परिषद का सभापति निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रामचंद्रका ने भी प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
कुचामन सिटी: कमला कुंज में पंचायत समिति सदस्यों का भव्य स्वागत एवं सम्मान







