Homeकुचामनसिटीकुचामन पंचायत समिति प्रधान चुनाव: मंत्री विजय सिंह की बेटी सहित चार...

कुचामन पंचायत समिति प्रधान चुनाव: मंत्री विजय सिंह की बेटी सहित चार प्रत्याशी मैदान में, किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए भाजपा की सविता चौधरी, कांग्रेस के देवीलाल जाट, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के रामनिवास तथा निर्दलीय उम्मीदवार चिरंजीलाल ने नामांकन दाखिल किया है।

- विज्ञापन -image description

चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।

- विज्ञापन -image description

पंचायत समिति में कुल 27 सदस्य हैं और प्रधान बनने के लिए 14 मतों की आवश्यकता होगी। सदन में कांग्रेस के 11 सदस्य, भाजपा के 9 सदस्य, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 5 सदस्य तथा 2 निर्दलीय सदस्य हैं। ऐसे में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं है और प्रधान पद का फैसला जोड़-तोड़ तथा समर्थन के समीकरणों पर निर्भर करेगा।

यह चुनाव भाजपा के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रदेश सरकार में मंत्री विजय सिंह चौधरी की पुत्री सविता चौधरी भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। ऐसे में इस चुनाव को मंत्री विजय सिंह चौधरी की राजनीतिक प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -ishan

वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं है। पंचायत समिति में सबसे अधिक 11 सदस्य होने के बावजूद पार्टी अतीत में कई बार संख्या बल अधिक होने के बाद भी चुनाव में हार का सामना कर चुकी है। ऐसे में कांग्रेस इस बार अपने संख्याबल को जीत में बदलने की चुनौती का सामना कर रही है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो मतदान 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

नावां पंचायत समिति प्रधान चुनाव: भाजपा मैदान से बाहर, कांग्रेस-आरएलपी के बीच सीधी टक्कर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments