Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पंचायत चुनाव को लेकर 10 अक्टूबर को होगा प्रत्याशी...

कुचामन सिटी में पंचायत चुनाव को लेकर 10 अक्टूबर को होगा प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत 10 अक्टूबर 2026 को पंचायत समिति सभागार, कुचामन सिटी में प्रातः 11 बजे प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: नगर परिषद के सभी वार्डों में समान विकास की मांग, कांग्रेस पार्षद दल ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description

यह कार्यक्रम उपखंड अधिकारी कुचामन सिटी के आदेशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशों की अनुपालना में आयोजित होगा।

कुचामन सिटी: विशेष बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया आरओ सिस्टम

- Advertisement -ishan

रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया, पात्रता एवं योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, नामांकन के दौरान ध्यान रखने योग्य सावधानियों तथा नामांकन पत्र निरस्त होने की परिस्थितियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। इससे अभ्यर्थी पूरी जानकारी के साथ बिना किसी त्रुटि के अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार) रामेश्वर गढ़वाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त नामांकन एवं व्यय प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों महिपाल सिंह, हरेन्द्र थौरी, बाबूलाल मीणा, प्रताप सिंह एवं आनंद राम (एएलएमटी) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों एवं आमजन से इस प्रबोधन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव में ब्लाइंड चैलेंज, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments