Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विशेष बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, भामाशाह ने विद्यालय को...

कुचामन सिटी: विशेष बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया आरओ सिस्टम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पदमपुरा रोड स्थित श्री राम कॉलोनी, मेड़ी का बास में संचालित सम्पर्क मूक-बधिर एवं नेत्रहीन नि:शुल्क आवासीय विद्यालय में भामाशाह एवं समाजसेवी उदाराम कुमावत पुत्र स्व. माधुराम कुमावत ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए वाटर आरओ सिस्टम भेंट किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आरओ सिस्टम लगने से विद्यालय में अध्ययनरत विशेष बच्चों को पीने के लिए शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर भामाशाह उदाराम कुमावत ने कहा कि विशेष बच्चों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची पूजा है। बच्चों को बुनियादी सुविधाएं और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

सांकेतिक भाषा से बच्चों ने जताया आभार

आरओ सिस्टम भेंट करने के दौरान भावुक कर देने वाला पल तब देखने को मिला, जब विद्यालय के मूक-बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा और चेहरे पर मुस्कान के माध्यम से भामाशाह उदाराम कुमावत के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों के निश्छल प्रेम और खुशी को देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।

- Advertisement -ishan

संस्था सचिव सुशीला चौहान ने भामाशाह के इस सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में विद्यालय में कुल 31 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 11 बालक और 20 बालिकाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों के सहयोग से विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार होता है और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर भामाशाह उदाराम कुमावत, संस्था सचिव सुशीला चौहान, सूरजमल कुमावत, सम्पत देवी, चुन्नीलाल कुमावत, रूपाराम कुमावत, पंडित बनवारी लाल, विशेष शिक्षक मनीष सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: नगर परिषद के सभी वार्डों में समान विकास की मांग, कांग्रेस पार्षद दल ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments