Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव में ब्लाइंड चैलेंज, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं...

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव में ब्लाइंड चैलेंज, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अग्रसेन जयंती महोत्सव के पंचम दिवस 8 अक्टूबर को बच्चों के लिए ‘ब्लाइंड चैलेंज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

खेल में प्रतिभागियों को बास्केटबॉल हूप में अधिक से अधिक गेंदें डालनी थीं। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मिनट का समय दिया गया, जिसमें सर्वाधिक गेंदें डालने वाले को विजेता घोषित किया गया। लगभग 40 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

प्रतियोगिता की संयोजक दीपिका पटवारी एवं हर्षिता अग्रवाल ने बताया कि खेल के दौरान बच्चों में जीत हासिल करने की अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक भूमिका बानूड़ा ने बताया कि टिया मीठड़ीवाले, पुत्री चेतन मीठड़ीवाले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रियम रामचंद्रका, पुत्र योगेश रामचंद्रका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी संयोजकों ने मिलकर अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -ishan

संस्कृति, संस्कार और प्रतिभा का संगम बना फैंसी ड्रेस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

अग्रसेन जयंती महोत्सव के पंचम दिन 8 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष मुरली मनोहर स्नेही, सचिव मुरलीधर गोयल एवं कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल मोर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाज के गौरव सभापति महेश रामचंद्रका भी उपस्थित रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया। कोई प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के स्वरूप में नजर आया, तो किसी ने भगवान शिव-पार्वती, हनुमान जी और महाराजा अग्रसेन का रूप धारण किया।

प्रतियोगिता को बच्चों की आयु एवं कक्षाओं के अनुसार तीन समूहों में बांटा गया। समूह ‘ए’ में प्लेग्रुप से एचकेजी, समूह ‘बी’ में कक्षा एक एवं दो तथा समूह ‘सी’ में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. मनोज मित्तल एवं प्रोफेसर राजेश्वर लाल मोर रहे। प्रतियोगिता के संयोजक जयप्रकाश डालुका, अंकित मोर, विपिन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत मंडावाला एवं अनिल मीठड़ीवाले ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के परिणाम

समूह ‘ए’ – प्रथम स्थान: मानुषी अग्रवाल, पुत्री सीए संदीप अग्रवाल। द्वितीय स्थान: हृद्यांश पटवारी, पुत्र केतन पटवारी एवं विदिशा शेखराजका, पुत्री विजय शेखराजका।

समूह ‘बी’ – प्रथम स्थान: आहान मित्तल, पुत्र रवि मित्तल। द्वितीय स्थान: अप्रूव रामचंद्रका, पुत्री अभिषेक रामचंद्रका।

समूह ‘सी’ – प्रथम स्थान: मिष्ठी शेखराजका, पुत्री दीपक शेखराजका। द्वितीय स्थान: सारांश बंसल, पुत्र विशाल डालुका।

महोत्सव के इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सीए, सीएमए, कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं के सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों तथा एमबीए की श्रेणी में उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित करने का प्रावधान रखा गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज समिति एवं महिला मंडल की अध्यक्ष राजकुमारी मोदी, सचिव नेहा गोयल एवं कोषाध्यक्ष नीलू स्नेही की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सृष्टि मित्तल, अनुष्का बंसल, आयुष अग्रवाल, आरजू पोद्दार, दिव्ये गोयल, अनुष्का अग्रवाल, विधिशा शेखराजका, आयुष अग्रवाल, तन्वी बंसल, अखिल डालुका, वंशिका मोर, कनिष्का अग्रवाल, विधि अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, रोहित टाटनवाल, रितिक अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, डॉ. सुमित बंसल एवं नूपुर अग्रवाल सभी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ बंसल एवं श्वेता मंगल ने किया। 

कुचामन सिटी: विशेष बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया आरओ सिस्टम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments