Homeडीडवानाडीडवाना में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कार्यकारिणी का गठन, उपभोक्ता जागरूकता...

डीडवाना में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कार्यकारिणी का गठन, उपभोक्ता जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की डीडवाना नगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

संगठन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना, आमजन में उपभोक्ता कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बाजार में गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरण करना है।

- विज्ञापन -image description

नगर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी में धनाराम प्रजापत को नगर अध्यक्ष, एडवोकेट श्लाल सिंह राठौड़ को नगर उपाध्यक्ष, योगीराज पाठक को नगर सचिव तथा पवन पंवार को सह-सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में एडवोकेट सुरेश बुढ़ानिया को विधि आयाम प्रमुख, पूनम भोजक को महिला आयाम प्रमुख, सुशील शर्मा को पर्यावरण आयाम प्रमुख, सांवरमल तिवाड़ी को रोजगार आयाम प्रमुख तथा लोकेश अग्रवाल को मीडिया आयाम प्रमुख बनाया गया है।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण पारीक एवं रक्षेंद्र ओझा, जिला अध्यक्ष हरिश कुमावत, जिला विधि आयाम प्रमुख एडवोकेट ओम प्रकाश पारीक तथा नरेश उपाध्याय उपस्थित रहे।

प्रत्येक उपभोक्ता के लिए अपने अधिकार जानना जरूरी

उपस्थित पदाधिकारियों ने उपभोक्ता जागरूकता को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। इसलिए प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों, वस्तुओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP), पक्का बिल प्राप्त करने, गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ एवं सेवाएँ लेने तथा अनुचित व्यापारिक गतिविधियों के विरुद्ध शिकायत करने की प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यकारिणी के माध्यम से उपभोक्ता हितों के संरक्षण, आमजन को जागरूक करने, उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी एवं शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जनहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की डीडवाना नगर इकाई का लक्ष्य उपभोक्ताओं को जागरूक, सजग एवं अधिकार-संपन्न बनाना तथा समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

कुचामन में कल होगा भव्य रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ, मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments