Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्वर्णकार युवा मंच की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,...

कुचामन सिटी: स्वर्णकार युवा मंच की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, अक्षय सोनी बने अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्वर्णकार युवा मंच की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुई। बैठक में संस्था के सुचारू संचालन एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से अक्षय सोनी (जवड़ा) को अध्यक्ष, महेन्द्र सोनी (बामलवा) को उपाध्यक्ष, गोविन्द गोपाल सोनी (डांवर) को सचिव, अरविन्द सोनी (सहदेव) को संरक्षक, मुकेश सोनी (बैराड़िया) को कोषाध्यक्ष तथा अरुण सोनी को मीडिया प्रभारी चुना गया।

- विज्ञापन -image description

नावां: ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधीक्षक की मौत

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के कार्यों को लेकर असहमति की स्थिति में समस्त सदस्यों के 30 प्रतिशत बहुमत से कार्यकारिणी को भंग किया जा सकेगा। वहीं, अजमीढ़ जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर आगामी बैठक 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -ishan

बैठक के समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा समाजबंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव में भजनों की गूंज, प्रतियोगिताओं में बच्चों व महिलाओं ने दिखाया उत्साह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments