Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विश्व शांति महायज्ञ के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य...

कुचामन सिटी: विश्व शांति महायज्ञ के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य समापन

1024 जिनसहस्रनाम अर्घ्य समर्पित, भगवान आदिनाथ की निकली भव्य शोभायात्रा

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जयपुर के निर्माण नगर स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टान्हिका पर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का मंगलवार को विश्व शांति महायज्ञ एवं भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्वक समापन हुआ।

- विज्ञापन -image description

परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी एवं आर्यिका 105 विनयश्री माताजी के ससंघ सानिध्य तथा पंडित स्वतंत्र (भोपाल) के निर्देशन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

- विज्ञापन -image description

विधान के समापन दिवस पर भगवान आदिनाथ के 1008 नामों की जिनसहस्रनाम धारा संपन्न हुई। इसके पश्चात पदमचंद-राजरानी, पंकज-ऋद्धि तथा नीरज-डॉ. अंतिमा गगवाल (मीठड़ी वालों) को शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं आरती का सौभाग्य सौधर्म इंद्र लीला देवी, मुकेश कुमार एवं अंजू नागेश्वरिया परिवार को प्राप्त हुआ।

देव-शास्त्र-गुरु पूजन, नवदेवता पूजन एवं नंदीश्वर द्वीप पूजन के पश्चात आर्यिका विनयश्री माताजी के सानिध्य में सिद्धों के 1024 जिनसहस्रनाम अर्घ्य समर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभावपूर्वक पूजन-अर्चन कर अर्घ्य अर्पित किए तथा धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगल भावना के साथ विश्व शांति महायज्ञ संपन्न हुआ।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर आर्यिका विभाश्री माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि प्रेम, वात्सल्य और सहयोग के माध्यम से परिवार, समाज, नगर और राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपसी सद्भाव और सहयोग ही समाज की वास्तविक शक्ति है।

महायज्ञ के उपरांत देवादिदेव भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा का वातावरण धर्ममय और भक्तिमय रहा।

डीडवाना-कुचामन: क्या बीजेपी का समर्थन करेगी आरएलपी या कांग्रेस के साथ बनाएगी जिला प्रमुख?, कल होगी वोटिंग

इससे पूर्व अष्टान्हिका पर्व के दौरान निराहार आठ दिवसीय उपवास की साधना कर रहे नरेश कुमार एवं मंजू देवी झाझरी तथा इंद्रा देवी, धर्मपत्नी कांतिचंद अजमेरा का सकल समाज की ओर से तिलक एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

अंत में मंदिर कमेटी ने विधान के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, धर्मप्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।

कुचामन सिटी में बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments