Homeकुचामनसिटीकुचामन में 18 अक्टूबर को RSS का पथ संचलन, 19 को दुर्गा...

कुचामन में 18 अक्टूबर को RSS का पथ संचलन, 19 को दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति का शक्ति संचलन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की ओर से अक्टूबर में दो अलग-अलग संचलन आयोजित किए जाएंगे।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कुचामन नगर की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पथ संचलन निकाला जाएगा। वहीं, विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर को शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र के मुंह पर मारे जूते, गर्दन पकड़कर टेबल पर गिराया; बेरहमी से पिटाई का VIDEO

18 अक्टूबर को निकलेगा RSS का पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कुचामन नगर की ओर से रविवार को दोपहर 3:30 बजे पथ संचलन आयोजित होगा। संघ के नगर प्रचार प्रमुख शुभम शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार – संचलन का एकत्रीकरण स्थान सूरजमल भोमराजका स्कूल रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का उद्बोधन होगा तथा स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे।

- Advertisement -ishan

पथ संचलन का मार्ग: सूरजमल भोमराजका स्कूल से रवाना होकर स्टेशन रोड, पुराना बस स्टैंड, गोल प्याऊ, सदर बाजार, घाटी कुआं, नया शहर, महादेव भवन की गली, न्यू कॉलोनी, विश्वकर्मा मंदिर, नला बाजार रोड और सरला बिरला कल्याण मंडप होते हुए जवाहर स्कूल के पास से भोमराजका स्कूल पहुंचकर संचलन संपन्न होगा।

19 अक्टूबर को होगा दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति का शक्ति संचलन

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे शक्ति संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन कृषि मंडी से प्रारंभ होकर भोमराजका स्कूल तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुरक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया जाएगा। आयोजन में दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता सफेद सलवार-सूट एवं केसरिया दुपट्टे में तथा मातृशक्ति की महिलाएं लाल बंधेज की साड़ी में शामिल होंगी।

इस आयोजन के लिए मातृशक्ति नागौर विभाग संयोजिका रश्मि छिपा, कुचामन प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका वैशाली, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका मीनू और भगवती ने कुचामन नगर की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

कुचामन सिटी में आयोजित होने वाले जुलूस, रैली, कलश यात्रा एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाली सभी महिलाओं से अपील है कि सुरक्षा की दृष्टि से सोने के जेवर पहनने से बचें। भीड़ में बाहरी महिलाएं वारदात को अंजाम दे सकती हैं, इसलिए अपने आसपास की महिलाओं पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कुचामन थाना पुलिस को दें।

पुलिस हेल्पलाइन: 9530413629

कुचामन की यादों में बस गया PTCL, 22 दिनों तक शहरवासियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा रोमांच का अनुभव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments