कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन द्वारा जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के तहत ‘खुशियों का बाजार’ सेवा अभियान आयोजित किया गया।
कुचामन के विकास पुरुष स्वर्गीय बालकिशन सारड़ा की प्रतिमा के सामने पुराने बस स्टैंड पर सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को पुनः उपयोग योग्य वस्तुएं मात्र ₹10 के सम्मानजनक शुल्क पर उपलब्ध कराई गईं।

‘खुशियों का बाजार’ में पैंट, शर्ट, साड़ी, सलवार-सूट, बच्चों के वस्त्र, खिलौने, स्कूल बैग, पानी की बोतलें, बर्तन सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री रखी गई। अभियान का उद्देश्य घरों में अनुपयोगी पड़ी, लेकिन उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना, पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सेवा और सहयोग की संस्कृति को मजबूत करना है।
भविष्य में प्रत्येक माह ‘खुशियों का बाजार’
अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि इस सेवा अभियान को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। सभी के सहयोग से भविष्य में प्रत्येक माह ‘खुशियों का बाजार’ आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

सचिव वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर गोर्धन मालवीय, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर अशोक अजमेरा, वीर विकास, वीरा सरोज पाटनी, वीरा इन्दु वर्मा, वीरा सीता गगवाल, वीर कमल गोड़, वीर बलराम प्रधान, आकाश, अमित पहाड़िया, सुरेंद्र, साक्षी गोड़ एवं मयंक शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।
महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन के वीर सुभाष पहाड़िया एवं वीर कैलाश पांडया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त किया।
सोनागीरजी, गोलाकोट, थूबोनजी सहित तीर्थ क्षेत्रों की यात्रा के लिए रवाना हुआ दल

सकल जैन समाज कुचामन के सचिव सुभाष पहाड़िया के अनुसार – कुचामन से 16 श्रावक-श्राविकाओं का एक यात्री समूह पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा के लिए आज रवाना हुआ।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्रीमहावीरजी, गोपाचल पर्वत ग्वालियर, सोनागीरजी, करगुवां, पावाजी, गोलाकोट, थूबोनजी-चंदेरी, सिरोंजी-ललितपुर, देवगढ़, चांदखेड़ी, झालरापाटन, केशवरायपाटन एवं कोटा के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजा एवं विधान किए जाएंगे। साथ ही विश्व के सभी प्राणियों के कल्याण, सुख-शांति एवं अमन की कामना करते हुए आत्म-साधना कर अपने जीवन का कल्याण करने का संकल्प लिया जाएगा।
यात्रा में श्री जैन वीर मंडल के सचिव सुभाष-मंजू पहाड़िया, सांस्कृतिक मंत्री प्रमोद-विनिता पांडया, नागोरी मंदिर के उपाध्यक्ष अजित पहाड़िया, जे.डी. जैन स्कूल कार्यकारिणी सदस्य अशोक-बबीता अजमेरा, प्रवीण-बीना गंगवाल, किरण झाझरी, कुचामन से मनोज-कनक लता, वत्सल डोसी, चांदनी पाटनी, अजमेर से संगीता पाटनी एवं सीकर से श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर अपना जीवन धन्य किया।







