Homeनावां शहरनावां: राम कथा के निर्विघ्न आयोजन की कामना, भगवान गणेश को दिया...

नावां: राम कथा के निर्विघ्न आयोजन की कामना, भगवान गणेश को दिया निमंत्रण

9 से 17 सितंबर तक होगा राम कथा का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. श्री रघुनाथ जी नाड़ा मंदिर समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आगामी 9 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाली राम कथा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना को लेकर बुधवार को भगवान गणेश को विधिवत निमंत्रण दिया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस दौरान समिति पदाधिकारियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने गणेश जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राम कथा के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

- विज्ञापन -image description

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी कमलेश पारीक ने बताया कि बुधवार सुबह 8:15 बजे मंदिर समिति के सदस्य, धर्मप्रेमी श्रद्धालु एवं नावां के समाजबंधु गणेश जी महाराज के मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाकर भगवान गणेश को आगामी राम कथा में पधारने का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि 9 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाली राम कथा बिना किसी विघ्न-बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो और अधिक से अधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालु कथा का लाभ प्राप्त करें। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला।

- Advertisement -ishan

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि राम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, सचिव महेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष महेश यादव, उत्तमचंद बियानी, सत्यनारायण लड्ढा, नवीन सोनी, महावीर जांगिड़, महावीर शर्मा, चुन्नीलाल कुमावत, अशोक सोनी, विजय कुमावत, महेश कुमावत सहित समिति सदस्य एवं धर्मप्रेमी समाजबंधु मौजूद रहे।

कुचामन नगर परिषद चुनाव: अब बागियों को बैठाने के हथकंडे अपना रही हैं पार्टियां

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments