Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिले के चार निकायों में सुबह 7 बजे से शुरू होगा...

डीडवाना-कुचामन जिले के चार निकायों में सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जरूरी जानकारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण में बुधवार, 9 सितंबर को मतदान होगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीणा ने बताया कि जिले में प्रथम चरण के तहत चार निकायों – नगर परिषद डीडवाना, नगर परिषद कुचामन, नगर पालिका लाडनूं और नगर पालिका बोरावड़ में 9 सितंबर को मतदान होगा। इन सभी निकायों में मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

- विज्ञापन -image description

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन द्वारा चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा और पहचान के लिए मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो आयोग के निर्देशानुसार 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेगा।

- Advertisement -ishan

मतदाताओं के लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य

इनमें आधार कार्ड, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-RAMG)/मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों को जारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड शामिल हैं। ये सभी दस्तावेज चुनाव की घोषणा से पूर्व के होने चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस पर मतदान भवनों के समीप मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों के स्तर के कार्मिक तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को मतदाता सूची में उनका क्रमांक और बूथ संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएंगे।

डीडवाना-कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और मतदान के समय अपना पहचान पत्र अथवा स्वीकृत 11 दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज साथ अवश्य लाएं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments