Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान कल, 45 वार्डों के लिए...

कुचामन नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान कल, 45 वार्डों के लिए बनाए गए 52 पोलिंग बूथ, प्रचार बंद, घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए कुल 52 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, प्रचार का शोर थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क करने और अपने पक्ष में मतदान की अपील करने में जुटे हैं।

- विज्ञापन -image description

प्रचार थमा, प्रत्याशी जुटे डेमेज कंट्रोल में

निर्धारित समय के बाद चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। इसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क का दौर तेज कर दिया है। प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अंतिम समय में अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

चुनाव में टिकट नहीं मिलने या किसी अन्य कारण से नाराज चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से डेमेज कंट्रोल किया जा रहा है। रूठे हुए लोगों को मनाने और वोटों के समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए अंतिम प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -ishan

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

प्रशासन की ओर से मतदाताओं को सुरक्षित माहौल में मतदान कराने पर विशेष जोर दिया गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बूथों पर सहायता केंद्र से मिलेगी जानकारी

मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर सहायता केंद्र भी बनाए जाएंगे। यहां मतदाता मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से भी लगातार मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने की अपील की जा रही है।

मतदान दलों की रवानगी की तैयारी पूरी

मतदान को लेकर मतदान दलों की रवानगी की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

मतदान दलों की आवाजाही के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दल बसों के माध्यम से अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और वहां मतदान प्रक्रिया की तैयारियां पूरी करेंगे।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

नगर परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की आवाजाही और चुनाव सामग्री की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।

डीडवाना-कुचामन जिले के चार निकायों में सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जरूरी जानकारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments