Homeकुचामनसिटीकुचामन से कल कोलूमण्ड के लिए रवाना होगी श्री पाबूजी राठौड़ दर्शन...

कुचामन से कल कोलूमण्ड के लिए रवाना होगी श्री पाबूजी राठौड़ दर्शन यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. क्षत्र पुरुषार्थ फाउंडेशन, कुचामन सिटी के तत्वावधान में श्री पाबूजी राठौड़ दर्शन यात्रा का आयोजन 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यात्रा सुबह 7:15 बजे कुचामन सिटी से कोलूमण्ड के लिए रवाना होगी। यात्रा में विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से समाजबंधु और श्रद्धालु शामिल होंगे।

- विज्ञापन -image description

यात्रा संयोजक भगवान सिंह रसाल ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं आवागमन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है। यात्रा को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल है।

मुकेश सिंह रूपपुरा ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर श्री पाबूजी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है।

- Advertisement -ishan

यात्रा को सफल बनाने में राजेन्द्र सिंह प्रेमपुरा, गजेन्द्र सिंह इग्यार, राजपाल सिंह खारिया, लोकेन्द्र सिंह चिराना, भूपेन्द्र सिंह डाबड़ा, विक्रम सिंह झाझड़, मनीष सिंह सफेड़, कुन्दन सिंह रावा, नरपत सिंह बेगसर, करणी सिंह रूपपुरा, बजरंग सिंह रायथलिया, श्रीपाल सिंह रसाल, कल्याण सिंह झाझड़ एवं दातार सिंह रसाल सहित समाजबंधु सहयोग कर रहे हैं।

कुचामन सिटी: दिलीप सिंह पांचोता फिर बने रावणा राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments