Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: दिलीप सिंह पांचोता फिर बने रावणा राजपूत विकास समिति के...

कुचामन सिटी: दिलीप सिंह पांचोता फिर बने रावणा राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष

निर्विरोध निर्वाचन के बाद बैठक में दिवंगत भंवर सिंह सांखला को दी श्रद्धांजलि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. रावणा राजपूत विकास समिति नावां-कुचामन के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह पांचोता को सर्वसम्मति से निर्विरोध पुनः अध्यक्ष चुना गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समाजबंधुओं ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए एक बार फिर समिति की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी।

- विज्ञापन -image description

अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं कर्मठ कार्यकर्ता भंवर सिंह सांखला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित समाजबंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

बैठक में वक्ताओं ने भंवर सिंह सांखला के समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

- Advertisement -ishan

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सिंह पांचोता ने समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, भाईचारे और विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ ही युवाओं को समाज की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।

चुनाव कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जगदीश सिंह भाटी एवं रसाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार – बैठक में शंकर सिंह कुकनवाली, मालसिंह दौलतपुरा, राजेंद्र सिंह बाघेला, रामेश्वर सिंह घाटवा, बजरंग सिंह जिलिया, विजय सिंह शेखावत, अरविंद सिंह जाबदीनगर, अजयपाल बाघेला, अशोक सिंह बड़गुजर, गुमान सिंह जिलिया, सुगन सिंह गुढ़ा साल्ट, गोपाल सिंह दौलतपुरा, रामेश्वर सिंह प्रेमपुरा, लक्ष्मण सिंह बिदावत, अनोपसिंह पंवार, रतन सिंह बड़गुजर, भंवर सिंह खींची, शक्ति सिंह शेखावत, रणजीत सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, बजरंग सिंह प्रेमपुरा, अमर सिंह परिहार, भागीरथ सिंह हेमपुरा, प्रताप सिंह हेमपुरा, गिरधारी सिंह भाटी, प्रदीप सिंह बड़गुजर, भागीरथ सिंह शेखावत, किशन सिंह पंवार एवं दिलीप सिंह पांचोता सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments