Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: साइटिका समेत दर्द और चलने-फिरने की समस्याओं के लिए तीन...

कुचामन सिटी: साइटिका समेत दर्द और चलने-फिरने की समस्याओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर शुरू

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. हरीश फिजियो हॉस्पिटल, कुचामन सिटी की ओर से 8 से 10 सितंबर तक तीन दिवसीय मेगा निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर का उद्देश्य आमजन को फिजियोथेरेपी और दर्द प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है।

- विज्ञापन -image description

डॉ. हरीश कुमावत ने बताया कि शिविर में लकवा, कमर दर्द, गर्दन दर्द, साइटिका, घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, कंधे की समस्या, नसों से संबंधित परेशानी, स्पोर्ट्स इंजरी, बच्चों से संबंधित फिजियोथेरेपी समस्याओं सहित अन्य मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

बीपी, ब्लड शुगर और मोटापे की भी होगी जांच

मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मोटापे की जांच भी की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार फिजियोथेरेपी और आगे के उपचार के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

शिविर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श, दर्द एवं चलने-फिरने की समस्याओं का परामर्श, न्यूरो, ऑर्थो, स्पोर्ट्स एवं पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपी संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।

शिविर का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इसका स्थान डॉ. हरीश फिजियो हॉस्पिटल, अम्बा कॉलोनी, नॉर्थ गेट कृषि मंडी रोड, कुचामन सिटी है।

डॉ. हरीश कुमावत ने आमजन से अपील की है कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा परिवार और आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि दर्द को सहने के बजाय समय पर सही चिकित्सकीय सलाह और उचित फिजियोथेरेपी लेना जरूरी है।

कुचामन नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान कल, 45 वार्डों के लिए बनाए गए 52 पोलिंग बूथ, प्रचार बंद, घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments