Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ज्यादा वार्डों में जीत के बाद भी हारी कांग्रेस, महेंद्र...

कुचामन सिटी: ज्यादा वार्डों में जीत के बाद भी हारी कांग्रेस, महेंद्र चौधरी मतगणना से पहले ही निकले

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद कुचामन सिटी में सोमवार को सभापति पद का चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा के महेश रामचंद्रका ने कांग्रेस के आरिफ खान को हराकर नगर परिषद के नए सभापति के रूप में जीत दर्ज की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कांग्रेस के पास भाजपा से अधिक पार्षद होने के बावजूद वह बहुमत का आंकड़ा जुटाने में सफल नहीं हो सकी।

- विज्ञापन -image description

कुचामन में भाजपा का सभापति, महेश रामचंद्रका ने आरिफ खान को हराया

महेश रामचंद्रका को कुल 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट प्राप्त हुए। भाजपा को 10 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला, जिसके बाद भाजपा के पक्ष में बहुमत से दो अधिक यानी 25 वोट हो गए। इस जीत के साथ महेश रामचंद्रका कुचामन नगर परिषद के पांचवें सभापति बने।

- Advertisement -ishan

वहीं कांग्रेस को केवल 3 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला और उसके पक्ष में कुल 20 वोट आए। इस तरह ज्यादा पार्षद होने के बावजूद कांग्रेस सभापति का चुनाव हार गई।

मतगणना शुरू होने से पहले ही नगर परिषद से निकले महेंद्र चौधरी

सभापति चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस नेता महेंद्र चौधरी नगर परिषद से बाहर निकल गए। उनके बाद कांग्रेस के पार्षद और सभापति प्रत्याशी आरिफ खान भी नगर परिषद से चले गए। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर परिषद के बाहर जीत का जश्न मनाया।

कांग्रेस के सामने पिछले 6 दिनों में अपने पक्ष में बहुमत जुटाने की चुनौती थी, लेकिन वह आवश्यक समर्थन हासिल नहीं कर सकी।

कुचामन सिटी: नगर परिषद के बाहर जीत का जश्न, 10 निर्दलीयों के समर्थन से जीते महेश रामचंद्रका

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments