कुचामन सिटी. नगर परिषद चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जीत के समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने कुचामन सिटी में कुमावत समाज के साथ समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के लिए “कुमावत समाज समन्वय समिति” का गठन किया है।
समिति में कुमावत समाज के 12 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी द्वारा जारी सूची के अनुसार – देवीलाल दादरवाल, बाबुलाल पलाड़ा, राजाराम प्रजापत, गोरु राम, राजकुमार फौजी, रघुनाथ कुमावत, बजरंग किरोड़ीवाल, भागीरथ कुमावत, नरसी राम कुमावत, मानाराम कांगरवाल, मोहन राजौरिया और रामलाल पीपलोदा को समिति में शामिल किया गया है।
कुचामन में कुमावत समाज की जनसंख्या और चुनावी प्रभाव को देखते हुए भाजपा ने समाज के वोटों को अपने पक्ष में एकजुट करने की रणनीति बनाई है। समिति में शामिल नेताओं को समाज के प्रमुखजनों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने, पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और अधिक से अधिक समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कुचामन चुनाव: क्या इस बार निर्दलीयों के हाथ में होगी कमान या फिर हाइब्रिड होगा सभापति?







