Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन नगर परिषद में भाजपा और मकराना में कांग्रेस ने हासिल की...

डीडवाना-कुचामन नगर परिषद में भाजपा और मकराना में कांग्रेस ने हासिल की जीत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले की तीन नगर परिषदों में सभापति पद के चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। कुचामन और डीडवाना में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि मकराना में कांग्रेस प्रत्याशी सभापति निर्वाचित हुए। 

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में भाजपा का बोर्ड

कुचामन नगर परिषद में भाजपा के महेश रामचंद्रका ने सभापति पद का चुनाव जीत लिया। मतदान में उन्हें 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट प्राप्त हुए। पांच मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के साथ ही कुचामन नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना में भंवरलाल पंवार सभापति निर्वाचित

डीडवाना नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी भंवरलाल पंवार ने सभापति पद पर जीत दर्ज की। पंवार को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बाबू खान बेगाना के खाते में 16 वोट आए। 40 सदस्यीय परिषद में बहुमत के लिए 21 वोट जरूरी थे। ऐसे में पंवार को बहुमत के आंकड़े से तीन वोट अधिक मिले और उन्होंने आठ वोटों से चुनाव जीता।

मकराना में रियाज गौड़ के पक्ष में रहा परिणाम

मकराना नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी रियाज गौड़ सभापति चुने गए। उन्हें 36 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हारून रशीद को 24 वोट प्राप्त हुए। परिषद में कांग्रेस के 18, भाजपा के छह और निर्दलीय 36 पार्षद चुने गए थे। रियाज गौड़ को कांग्रेस के पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन जिले की पांच नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने तीन, भाजपा ने दो जगह दर्ज की जीत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments