कुचामन सिटी. नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका ने जीत दर्ज की।
महेश रामचंद्रका को कुल 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट प्राप्त हुए। भाजपा के पास 15 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के पास 17 पार्षद थे। सभापति चुनाव में भाजपा को 10 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका के पक्ष में कुल 25 वोट पड़े। इस तरह महेश रामचंद्रका ने 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।

भाजपा कार्यकर्ता डीजे लेकर नगर परिषद के बाहर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी।


महेश रामचंद्रका और विजय सिंह चौधरी नगर परिषद में मौजूद रहे, जहां जीत के बाद महेश रामचंद्रका का माला पहनाकर स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए जीत की खुशी मनाई।
कुचामन में भाजपा का सभापति, महेश रामचंद्रका ने आरिफ खान को हराया







